Uttarakhand News : प्रदेश में 17 दिसंबर से न्याय पंचायत स्तर पर बहुउद्देशीय शिविरों की शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चलाए जा रहे जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत पहले तीन दिनों में सभी जिलों में कुल 53 शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों के माध्यम से करीब 18 हजार लोगों ने विभिन्न सेवाओं और योजनाओं का लाभ उठाया। शिविरों में कुल 3930 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से करीब 2700 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया।
यह विशेष अभियान 45 दिनों तक चलेगा, जिसके तहत न्याय पंचायत स्तर पर लगातार शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों में लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए आवेदन पत्र भी भरवाए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें… : मुख्यमंत्री धामी ने अग्निवीर प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण, युवाओं का बढ़ाया हौसला

Be the first to comment