Uttarakhand News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को रायपुर स्थित प्रांतीय रक्षक दल निदेशालय में संचालित अग्निवीर भर्ती के निशुल्क प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का विस्तार से जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि युवाओं को दी जा रही सभी सुविधाएं उच्च गुणवत्ता की हों।
मुख्यमंत्री ने अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं से सीधे संवाद किया और उनके प्रशिक्षण अनुभव, दैनिक दिनचर्या तथा आने वाली चुनौतियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने युवाओं से यह भी पूछा कि प्रशिक्षण के दौरान उन्हें किन अतिरिक्त सुविधाओं की जरूरत महसूस हो रही है।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने शारीरिक प्रशिक्षण, दौड़ अभ्यास, खेल गतिविधियों और अन्य मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने युवाओं का मनोबल बढ़ाते हुए स्वयं भी खेल गतिविधियों में भाग लिया और उन्हें अनुशासन, कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है और भविष्य में भी इस तरह की सुविधाओं को और बेहतर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें… : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलेगा, ठंड और कोहरे का असर बढ़ेगा

2 Trackbacks / Pingbacks